मानव उत्थान सेवा समिति, शाखा कल्याण द्वारा गुरु-पूजा पर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न
कल्याण, 19 जुलाई 2026 मानव उत्थान सेवा समिति, शाखा कल्याण द्वारा परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी की असीम कृपा एवं प्रेरणा से पावन गुरु-पूजा (व्यास-पूजा) पर्व का आयोजन रविवार, 19 जुलाई 2026 को कर्पे हॉल, कर्पे वाड़ी, मसोबा चौक, कल्याण (पूर्व) में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। कार्यक्रम में कल्याण सहित मुंबई, वसई, बेलापुर तथा भिवंडी आश्रमों से पधारे पूज्य संत-महात्माओं एवं बाईगणों की गरिमामयी उपस्थिति ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। महात्मा श्री आचार्यानन्द, श्री अंबालिका बाई जी एवं अन्य सभी पूज्य संतों ने अपने प्रेरणादायी सत्संग एवं प्रवचनों के माध्यम से गुरु की महिमा, गुरु-शिष्य परंपरा तथा मानव जीवन में सद्गुरु के महत्व पर अत्यंत सरल एवं सहज भाषा में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सद्गुरु ही मानव को अज्ञान से ज्ञान, अशांति से शांति तथा बंधन से मुक्ति के मार्ग की ओर अग्रसर करते हैं। संत-महात्माओं ने अपने उद्बोधनों में प्रेम, सेवा, सदाचार, आत्मचिंतन, संयम एवं मानवता के मूल्यों ...