'यू आर डूइंग ओके, मॉम'

'मदर्स डे' के अवसर पर जॉनसन्स ने नया डिजिटल वीडियो लॉन्च किया

मुंबई, 11 मई 2020 - भारत के नं.1 बेबीकेयर ब्रांड* जॉनसन्स® ने आज एक नया डिजिटल वीडियो लॉन्च किया। अनिश्चितताओं भरे इस समय में इस वीडियो में मातृत्व की खुशियों व इसके सफर को रेखांकित किया गया है। जॉनसन्स® के 'यू आर डूइंग ओके, मॉम' में मदर्स डे के अवसर पर देश भर की मांओं को यह यकीन दिलाया गया है कि वो अपने बच्चे व अपने परिवार की देखभाल सर्वोत्तम ढंग से कर रही हैं। वीडियो में मांओं और उनके बच्‍चों के मधुर संबंधों को दिखलाया गया है।

नये वीडियो के बारे में बताते हुए, जॉनसन्स एंड जॉनसन्स कंज्यूमर डिविजन, भारत के वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग, मनोज गाडगिल ने बताया, '' जॉनसन्स पीढि़यों से मांओं का गौरवशाली साथी रहा है और यह समझता है कि मौजूदा परिस्थितियों में, वो अपने बच्चों की सर्वोत्‍तम देखभाल को लेकर चिंता में हो सकती हैं। मदर्स डे के अवसर पर, हम इस वीडियो के जरिए हर जगह की मांओं का हौसला बढ़ा रहे हैं और उनके बच्चों के साथ उनके सुनेहेरे रिश्तों को उजागर कर रहे हैं। हम विश्वास के साथ आश्वस्त करना चाहते हैं कि वो अपने बच्चों व परिवार का ठीक तरह से ख्याल रख रही हैं।''

इस वीडियो के लॉन्च के साथ, जॉनसन्स® देश-दुनिया के परिवारों के प्रति अपने दीर्घकालिक संकल्प को समझ रहा है।

इस वीडियो को यूट्यूब के बेस्ट फॉर बेबी चैनल और फेसबुक (@johnsonsbabyindia) 
इंस्टाग्राम (@johnsonbabyindia) पर लॉन्च किया गया
वीडियो यहां देखें: https://www.youtube.com/watch?v=F8FFseIPtpE

Comments

Popular posts from this blog

LG unveils its SIGNATURE series in India

'अक्षरभारती' भारतीय सुलेखन सौंदर्याचे दर्शन घडविणारे प्रदर्शन आणि पुस्तकाचे अनावरण - महाराष्ट्राच्या मुख्यमंत्र्यांच्या हस्ते

UniMax World unveils new logo, signalling a purpose-led growth phase with ₹500 Cr topline in the Navi Mumbai real estate sector