गोदरेज इंटेरियो ने अपने एर्गोनोमिक ऑफिस फर्नीचर रेंज का किया विस्तार; 'मूव अप' लॉन्च किया
~ अपने एर्गोनोमिक ऑफिस फर्नीचर रेंज का विस्तार करता है; एर्गोनोमिक डेस्क में नवीनतम इनोवेशन 'मूव अप' लॉन्च किया जो वैकल्पिक पॉश्चर्स को बढ़ावा देता है~
~ अगले 2 वर्षों में फर्नीचर की अपनी संस्थागत रेंज में 20 नए एर्गोनोमिक उत्पादों को लॉन्च करने की योजना और 175 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य
मुंबई, 22 फरवरी 2022: गोदरेज समूह की प्रमुख कंपनी गोदरेज एंड बॉयस ने घोषणा की कि घरेलू और संस्थागत क्षेत्रों में भारत के अग्रणी फर्नीचर समाधान ब्रांड, गोदरेज इंटेरियो ने आज एर्गोनोमिक ऑफिस डेस्क में अपना नवीनतम नवाचार - 'मूव अप' लॉन्च किया। संस्थागत फर्नीचर की अपनी एर्गोनोमिक रेंज को बढ़ाते हुए, गोदरेज इंटीरियो सिट-टू-स्टैंड कंसेप्ट के महत्व को रेखांकित करता है। यह डेस्क ऐसी तकनीक युक्त है जो गतिहीन कार्य शैलियों से जुड़े तनाव को कम करने के लिए वैकल्पिक पॉश्चर्स को बढ़ावा देता है।
नये उत्पाद के लॉन्च पर, अनिल सैनी, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, गोदरेज इंटेरियो ने कहा, “गोदरेज इंटेरियो का मिशन हर रोज़, हर जगह जीवन की गुणवत्ता को समृद्ध करना रहा है। पिछले कुछ वर्षों में हमने भारत में एर्गोनोमिक फर्नीचर डिजाइनों की वृद्धि और मांग देखी है और हम संस्थागत खंड में अपने एर्गोनोमिक फर्नीचर पेशकशों का विस्तार कर रहे हैं। हम अगले 2 वर्षों में 20 नए उत्पादों को लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं और 175 करोड़ से ऊपर के राजस्व का लक्ष्य रखते हैं। इनोवेटिव मूव-अप के लॉन्च के साथ हमारा लक्ष्य सही बुनियादी ढांचे तक पहुंच प्रदान करना है जो प्रौद्योगिकी सक्षम हो और दक्षता एवं उत्पादकता बढ़ाने में मदद करे।"
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, समीर जोशी, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग (बी2बी), गोदरेज इंटेरियो ने कहा, “महामारी ने प्रौद्योगिकी के जरिए हमारे काम करने के तरीके को बदला है; हालाँकि, इसका ज़्यादा असर कार्यशैली पर पड़ा है जहाँ अधिक समय बैठ कर काम करते हुए गुजारना पड़ता है। गोदरेज इंटेरियो में हमारा उद्देश्य मानव-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाकर और कार्यक्षेत्रों के लिए अनुकूल स्थान समाधानों का उपयोग करके उत्पाद तैयार करना है। श्वेतपत्र 'इट्स टाइम टू स्विच' वैकल्पिक मुद्राओं के महत्व, स्थिर मुद्राओं से जुड़े जोखिमों और इसे कम करने के समाधानों को प्रकट करता है। एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन किया गया 'मूव अप' डेस्क कर्मचारियों और संगठन सहित सभी हितधारकों की दक्षता, समानुभूति और बेहतर स्वास्थ्य पर केंद्रित है। हम अधिक से अधिक संस्थानों को अच्छी तरह से डिजाइन किए गए फर्नीचर उपलब्ध कराने और उपयोगकर्ताओं को काम पर भी स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली जीने में सक्षम बनाने की उम्मीद करते हैं।"
Comments
Post a Comment