फल वितरण अभियान का सफल आयोजन वसई-विरार में

मानव उत्थान सेवा समिति, शाखा वसई द्वारा रविवार एवं सोमवार 5 एवं 6 अप्रैल को विशाल फल वितरण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आध्यात्मिक गुरु एवं मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरुदेव श्री सतपालजी महाराज की प्रेरणा से तथा जगतजननी माता श्री राज राजेश्वरी देवी जी की जयंती के पावन अवसर पर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री हंस विजय नगर आश्रम वसई के प्रभारी पूज्य महात्मा आचार्यानंद जी एवं मुंबई आश्रम से पधारी पूज्य महात्मा अंबालिका बाईजी तथा म. उदया बाईजी, म. समानंद जी म. दिनेश्वरानंद जी के साथ और मानव सेवा दल के सदस्य और शाखा कार्यकर्ता एवं युथ दल उपस्थित थे।

हर वर्ष 6 अप्रैल के विशेष दिन पर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा पूरे भारत वर्ष में विशाल फल वितरण अभियान आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में मुंबई क्षेत्र में भी मानव उत्थान सेवा समिति वसई आश्रम द्वारा इस सेवा कार्य का आयोजन 5 एवं 6 अप्रैल को किया गया। समिति के प्रेमी भक्तों एवं कार्यकर्ताओं ने वसई एवं विरार क्षेत्र के अनाथालयों, वृद्धाश्रमों, सरकारी अस्पतालों तथा अन्य जरूरतमंद स्थानों पर जाकर फल वितरित किए।

इस पुनीत कार्य से लगभग 1100 से अधिक जरूरतमंद लाभान्वित हुए। समिति के सदस्यों ने पूरे समर्पण और सेवा भाव के साथ इस अभियान को सफल बनाया।

मानव उत्थान सेवा समिति निरंतर समाज में प्रेम, आध्यात्म, और मानवता का संदेश फैलाने का कार्य कर रही है। इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

LG unveils its SIGNATURE series in India

'अक्षरभारती' भारतीय सुलेखन सौंदर्याचे दर्शन घडविणारे प्रदर्शन आणि पुस्तकाचे अनावरण - महाराष्ट्राच्या मुख्यमंत्र्यांच्या हस्ते

UniMax World unveils new logo, signalling a purpose-led growth phase with ₹500 Cr topline in the Navi Mumbai real estate sector