वसई के श्री हंस विजय नगर आश्रम में संयुक्त प्रांतस्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर संपन्न – आगामी नाशिक महाकुंभ की तैयारियों पर हुई चर्चा

मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में शाखा आश्रम विभाग, मानव सेवा दल एवं युवा प्रकोष्ठ का दो दिवसीय संयुक्त प्रांतस्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को श्री हंस विजय नगर आश्रम, वसई, पालघर में आयोजित किया गया। शिविर में महाराष्ट्र के विभिन्न आश्रमों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं संत-महात्माओं ने सहभागिता की।

शिविर का शुभारंभ शनिवार, 3 अक्टूबर को राष्ट्रीय गान तथा केंद्रीय समिति एवं पूज्य संत-महात्माओं के शुभ करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मनोनीत अध्यक्ष महात्मा श्री अंबालिका बाई जी द्वारा श्री सद्गुरुदेव महाराज जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। शाखा आश्रम विभाग, मानव सेवा दल एवं युवा संगठन के सदस्यों द्वारा उपस्थित प्रमुख अतिथियों एवं संत-महात्माओं का स्वागत किया गया।

शिविर के प्रथम सत्र में मानव सेवा दल के खंड, टोली, जिला, मंडल एवं प्रांत स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, सेवा कार्यों तथा आगामी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। द्वितीय सत्र में शाखा आश्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समीक्षा प्रस्तुत की गई, वहीं इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने भी अपने विचार रखे।  

शिविर के दौरान मानव सेवा दल, शाखा आश्रम विभाग एवं युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर महात्मा श्री सत्यबोधानंद जी, महामंत्री, मानव उत्थान सेवा समिति, श्री आनंद कुमार, निदेशक, मानव सेवा दल, श्री धर्मेंद्र तंवर, सचिव, मानव सेवा दल एवं युवा प्रकोष्ठ, श्री जगदीश कुमार, सह कोषाध्यक्ष, मानव सेवा दल, श्री संतोष यादव, सह कोषाध्यक्ष, शाखा आश्रम विभाग, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष महोदय ने भी अपने संबोधन के माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं शपथ
शिविर के दौरान श्री आनंद कुमार, निदेशक, मानव सेवा दल द्वारा मानव सेवा दल एवं शाखा आश्रम विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

रविवार, 4 अक्टूबर को प्रातः आरती एवं ध्यान साधना के पश्चात ध्वजारोहण एवं पीटी परेड का आयोजन किया गया। परेड का मार्गदर्शन श्री आनंद कुमार, निदेशक, मानव सेवा दल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मानव सेवा दल के गीत, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ ध्वज को सलामी दी गई।

इसके पश्चात श्री हंस विजय नगर आश्रम के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता एवं सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संत-महात्माओं का मार्गदर्शन
शिविर के दूसरे दिन महाराष्ट्र के मुंबई, बेलापुर, कल्याण, वसई, भिवंडी, पुणे, नाशिक, अकोला, खामगांव, नागपुर एवं पंढरपुर सहित विभिन्न आश्रमों से पधारे प्रभारी संत-महात्माओं ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महात्मा श्री सत्यबोधानंद जी, महात्मा श्री आचार्यानंद जी, महात्मा श्री अंबालिका बाई जी एवं महात्मा श्री कल्पना बाई जी सहित अन्य संत-महात्माओं ने अपने विचार रखे तथा संगठन के सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

आगामी योजनाओं एवं महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा
दो दिवसीय शिविर के दौरान संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्ययोजनाओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से नाशिक में वर्ष 2027 में होने वाले महाकुंभ के कार्यक्रम एवं उसकी व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

शिविर में सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं व्यापक बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों में समन्वय बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की बेहतर योजना एवं क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

दो दिवसीय शिविर ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में सेवा, संगठन, अनुशासन एवं समर्पण की भावना को और सुदृढ़ करने के साथ आगामी कार्यों के लिए नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया। शिविर का सफल आयोजन महात्मा श्री आचार्यानन्द जी के मार्गदर्शन में युवा प्रकोष्ठ, शाखा आश्रम विभाग और मानव सेवा दल के सदस्यों द्वारा किया गया।  

शिविर का समापन 4 अक्टूबर की शाम आरती-पूजन एवं भंडारे के पश्चात हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

LG unveils its SIGNATURE series in India

"आत्म ज्ञान बिना सब कर्म निरर्थक" - महात्मा अंबालिका बाईजी

“Hellmann’s #TastebudsApproved Sandwiches Now Served in Minutes via Zepto Café”