होटल ‘आनंद काशी बाय द गंगेज़’

 उत्तराखंड के ऋषिकेश में 'आईएचसीएल सेलेक्शन्स' शुरू

मुंबई, 18 अप्रैल 2022: भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी ने (आईएचसीएल) ऋषिकेश में आईएचसीएल सेलेक्शन्स होटल आनंद काशी बाय द गंगेज़ के शुभारंभ की आज घोषणा की। हिमालय की बेहद खूबसूरत पहाड़ियों और प्राचीन, पवित्र गंगा नदी के किनारों के बीच बसा हुआ यह होटल एक ज़माने में टेहरी गढ़वाल के महाराजा का निवास हुआ करता था।

श्री. पुनीत छटवाल, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आईएचसीएल ने बताया, "विश्व की योग राजधानी जिसकी पहचान बनी है वह ऋषिकेश संस्कृति और साहस का बेजोड़ मिलाप है, कई सदियों से दुनिया भर के सैलानियों को ऋषिकेश अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आनंद काशी के शुरू होने के साथ अब तीर्थ क्षेत्र में आईएचसीएल के दो अनोखे होटल हो चुके हैं।" 

आनंद काशी के 24 थीम वाले कमरे, वैदिक पंचमहाभूत दर्शन पर आधारित हैं, यहां से घने जंगलों, ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं, हरे-भरे फलों के बागों और गंगा नदी के लुभावने दृश्य देखे जा सकते हैं। आधुनिकता के साथ इस होटल में गढ़वाली वास्तुकला को अनुभव किया जा सकता है। पूरे दिन पर सेवा देने वाला भोजनालय, अना रस में होटल के बागानों में उगायी गयी, ताज़ी, आर्गेनिक सामग्री से बने दुनिया भर के व्यंजनों का स्वाद चखा जा सकता है। यहां के रूफटॉप बार अमृत तारा में तारों से भरी रात का आनंद ले सकते हैं या गंगा डेक पर आराम से भोजन कर सकते हैं। फ्लेक्सिबल कॉन्फरेन्स रूम्स बिज़नेस मीटिंग्स और कॉन्फरेन्सेस के लिए पूरी तरह से सुसज्जित हैं।

फॉरेस्ट एसेन्शियल्स के अमृत काशी स्पा को आसपड़ोस के शांत वातावरण से प्रेरणा लेते हुए बनाया गया है। यहां प्रदान किए जाने वाले समग्र उपचार आतंरिक शांति की गहरी भावना का अनुभव प्रदान करते हैं। होटल के मेहमान निवासी पुजारी द्वारा गंगा आरती जैसे कई विशेष अनुभवों का लाभ उठा सकते हैं या होटल के प्राइवेट बीच पर बैठकर पवित्र गंगा नदी की लहरों को बहते हुए देखकर ऋषिकेश की अनुपम, अद्वितीय ऊर्जा का आनंद ले सकते हैं।

श्री प्रदीप गुसैन, मैनेजर, आनंद काशी बाय द गंगेज़ - आईएचसीएल सेलेक्शन्स ने बताया, "पवित्र गंगा नदी के तट पर आनंद काशी तन, मन और आत्मा में नयी ऊर्जा, नयी चेतना भरने के लिए एक आदर्श स्थान है। हमारे इस शांत, खूबसूरत और ऊर्जादायी 'आनंद काशी' में मेहमानों का स्वागत करने के लिए हम उत्सुक हैं।"

Comments

Popular posts from this blog

LG unveils its SIGNATURE series in India

गणतंत्र दिवस एवं भव्य रक्तदान शिविर कार्यक्रम संपन्न

मानव उत्थान सेवा समिति, शाखा कल्याण द्वारा गुरु-पूजा पर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न